मथुरा में मात्र शक्ति व दुर्गा वाहिनी ने श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर रैली निकाली

मथुरा।
सोमवार को महानगर में मात्र शक्ति व दुर्गा वाहिनी कि बहनों द्वारा निधि समर्पण अभियान कि इस श्रंखला में भव्य रैली निकालकर समाज में श्री राम मंदिर निर्माण के सहयोग को लेकर आम लोगो को जागरूक किया।
रैली का शुभारंभ राष्ट्र सेविका समिति ब्रज प्रांत कार्य वाहिका ललिता जी द्वारा पटका पहनाकर एवं झंडा दिखाकर रैली का शुभारंभ गोविंद नगर से किया।
रैली गोविंद नगर, गलतेश्वर महादेव मंदिर, महाविद्या कॉलोनी, श्री कृष्ण जन्मभूमि, होते हुए शिव पार्क पर समापन हुआ।
राम लला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे जैसे नारे लगाए। जिसमे विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी जिला संयोजक सत्यवती, प्रीति बंसल, ममता भारद्वाज, सविता, कविता, दीपा, नीलम के साथ अन्य राम भक्तों ने जय श्री राम जय श्री राम जैसे नारे लगाकर जन जागरण रैली का समापन किया।








