उमरहट पम्प नहर परियोजना के लिए 17 करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त

लखनऊ।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में उमरहट पम्प नहर के लिए प्राविधानित 2200 लाख रूपये के सापेक्ष अवशेष सम्पूर्ण धनराशि 1700 लाख रूपये में से 1259.59 लाख रूपये एवं 443.41 लाख यांत्रिक अंश इस प्रकार 17 करोड़ रूपये की धनराशि परियोजना के अवशेष कार्यों हेतु अवमुक्त की गयी है।

इस सम्बंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 08 जनवरी, 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि इस धनराशि से कराये गये कार्यों का सम्बंधित मुख्य अभियंता द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की फोटोग्राफ को प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा धनराशि को व्यय करते समय वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन के साथ-साथ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को बनाये रखना भी जरूरी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage