राप्ती नदी पर निर्माणाधीन घाट की परियोजना के विस्तार हेतु 01 करोड़ 19 लाख 87 हजार की धनराशि अवमुक्त

गोरखपुर।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद गोरखपुर में राप्ती नदी के बांये तट पर स्थित राजघाट पर निर्माणाधीन घाट के डाउन स्ट्रीम में घाट विस्तार की परियोजना के अवशेष कार्यों पर व्यय करने के लिए 119.87 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है।
इस सम्बंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 08 जनवरी, 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि इस धनराशि से कराये गये कार्यों का सम्बंधित मुख्य अभियंता द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की फोटोग्राफ को प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा धनराशि को व्यय करते समय वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन के साथ-साथ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को बनाये रखना भी जरूरी है।








