ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा के लाला गंज में बन रहें पार्क का निरीक्षण किया

मथुरा।
ब्यूरो चीफ : अजीत चौहान।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने डीग गेट स्थित लाला गंज में बन रहें पार्क का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

मीडिया से रूबरू होते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि चौमुखी विकास हो, मथुरा में गलियां ठीक हो, नालियां ठीक हो और उनके लिए पार्क की व्यवस्था हो।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जहां उन्हे खाली जगह मिल रही है। वहां पर वे पार्क बनाने की व्यवस्था कर रहे हैं, लाला गंज मैं 90 दिन के अंदर एक पार्क का काम पूर्ण हो जाएगा, जो विकास कार्य हो रहे हैं।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है, हम उनको नमन करते हैं, कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं। मोदी के फैसले से किसान खुशहाल है, लोग मोदी के फैसले को पसंद कर रहे है और मोदी के साथ हैं, लेकिन कुछ पॉलिटिकल पार्टियां किसान संगठनों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

वहीं ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता दीदी भेद भाव करती है। केंद्र की जो गरीब कल्याण की योजना है, वे उन योजनाओं को गरीब लोगों तक नहीं पहुंचने देती है।

खबरों के लिए सम्पर्क करें:-
ऋषि कुमार शर्मा।
सम्पर्क : 9454451726

Related Articles

Back to top button
btnimage