ऊर्जा राज्य मंत्री ने मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

मिर्जापुर।
बीएलजे गराउंड महुआरिया जिला मिर्जापुर में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद चंदौली के प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शनी में स्टाल लगाया गया था। जिसको माननीय मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने परीक्षण किया।
इस अवसर पर कहा कि हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार मेले के माध्यम से सस्ते दर पर विभिन्न उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर विधायक रत्नाकर मिश्रा एवं विधायक सुचिस्मिता मौर्य एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता धनंजय पांडेय एवं जिला अधिकारी सुशील कुमार पटेल सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।








