राष्ट्रीय लोकदल के मुख्यालय में चौ. चरण सिंह की 118वीं जयन्ती मनाई गयी

लखनऊ।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में किसान मसीहा व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह की 118वीं जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रांगढ स्थित चौ0 साहब की प्रतिमा के सम्मुख वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ में आहुति डाली और चौ0 साहब को नमन किया।
हवन पूजन के पष्चात राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विधान भवन स्थित चौ0 साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के सैकडों कार्यकर्ताओं के चौ0 साहब अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा चौ0 साहब का नाम रहेगा जैसे गगनभेदी नारो से विधान भवन परिसर गुजांयमान हो उठा। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में “वर्तमान परिस्थतियों में चौ0 चरण सिंह की विचारधारा एवं नीतियों की प्रासंगकिता” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार चौ0 साहब में जरा भी आस्था रखती है तो 28 दिन से राष्ट्रीय राजधानी के चारों ओर डेरा डाले लाखों किसानों के दुख दर्द को समझे और उसका निराकरण करे। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चौ साहब का नाम लेने का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि भाजपा सरकारों में किसान बहुत अधिक त्रस्त हो गया है जबकि यह किसान चौ0 साहब की आत्मा है। केन्द्र सरकार के मन में चौ0 साहब के प्रति यदि जरा भी श्रद्धा और लगाव है किसानों की मांगों को तत्काल स्वीकार कर किसान विरोधी तीनों अध्यादेष वापस लेने की घोषणा करें।
विचार गोष्ठी को राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र पटेल एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, रजनीकांत मिश्रा, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, मनोज सिंह चौहान महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, इकराम सिंह, अष्विनी प्रताप सिंह, सुमित सिंह, जिलाध्यक्ष बेलाप्रताप राजवंषी, विरेन्द्र तोमर, एस0 के वर्मा, हरपाल सिंह यादव, रामदीन भारती, मनोहर मौर्या, अभिनव मिश्रा, नवनीत कुमार, सुरेन्द्र कुमार, रवि अवस्थी, रहीस अहमद, विश्व कुमार पाल, पवन खरे, विश्वनाथ यादव, शफीक सिददीकी, विकास अवस्थी, शहजाद आदि रालोद नेताओं ने सम्बोधित किया।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि पूरे प्रदेश में किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह की जयंती के अवसर पर फल वितरण, कम्बल वितरण रक्तदान, पुष्पांजलि विचार गोष्ठियां, चौपाल आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये लखनऊ में भी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद व राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा नेे छलकारीबाई चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों फल तथा बिस्कुट आदि वितरित किये।








