बुन्देलखण्ड, विन्ध्य एवं गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजना

बुन्देलखण्ड।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड विन्ध्य एवं गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजना के अन्तर्गत बुन्देलखण्ड क्षेत्र के 07 एवं विन्ध्य क्षेत्र के 02 जनपदों तथा प्रदेश के समस्त गुणवत्ता प्रभावित ग्रामों को चरणबद्ध रूप से पाइप पेयजल योजनाओं से आच्छादित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 6537 पाइप पेयजल योजना से अनाच्छादित ग्रामों जिनमें बुन्देलखण्ड क्षेत्र के कुल 3630 ग्राम तथा विन्ध्य क्षेत्र के 2907 ग्राम के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त कुल 545 पाइप पेयजल योजनाओं जिनमें 68 योजनाये सतही स्रोत आधारित एवं 477 योजनायें भूजल आधारित तैयार की गयी, जिन पर कार्यवाही चल रही है। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 9000, करोड़ रूपये बुन्देलखण्ड क्षेत्र के समस्त 07 जनपदो तथा 6700 करोड़ रूपये विन्ध्याचल क्षेत्र के दोनो जनपदों हेतु आंकलित है। वित्तीय वर्ष 2020 के लिए इन परियोजनाओं में 3000 करोड़ रूपये की वजट व्यवस्था की गयी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage