किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे पूर्व राज्य मंत्री संजय सविता विद्यार्थी

गोण्डा।
गोण्डा जिले के 301 गौरा विधानसभा क्षेत्र में किसानों के समर्थन में पूर्व राज्य मंत्री संजय सविता विद्यार्थी ने किसान यात्रा का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में किसानों और सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया परंतु यात्रा शुरू होते ही उप जिलाधिकारी मनकापुर ने भारी पुलिस बल के साथ किसान यात्रा को रोक दिया। जिस पर पूर्व राज्य मंत्री विद्यार्थी ने सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानून ,बिजली, सड़क,गन्ना मूल्य , तथा भ्र्ष्टाचार के विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए उपजिलाधिकारी को राज्य पाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुए श्री विद्यार्थी ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करनेऔर किसानों की मदद करने की झूठे वादे करके कुर्सी तो हासिल कर ली परंतु अब वह उन्हीं को मिटाने में लगी है जो देश के समृद्धि और उन्नति के मुख्य आधार हैं ।
प्रदेश की सरकार किसानों के गन्ना मूल्य तो नही बढ़ा सकी परन्तु डीजल के मूल्यों में निरंतर वृद्धि कर रही हैं।
विद्यार्थी ने यह भी कहा कि ये सरकार गरीबी तो नही हटा सकी लेकिन गरीबों को हटाने में लगी है।








