मुख्यमंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ (13 दिसम्बर, 2020)।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के पूर्व कुलपति प्रो0 बेनी माधव शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रो0 बेनी माधव शुक्ल ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री  ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व0 प्रो0 बेनी माधव शुक्ल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage