संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे लखनऊ में मंडल स्तर पर उद्देशिका का पठन किया गया

लखनऊ।
संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय रेल के परिप्रेक्ष्य में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा अपनी अग्रणी एवं सशक्त भूमिका का निर्वहन करते हुए आज 26 नवम्बर को लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय एवं मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनो व प्रमुख इकाइयों पर इस अवसर विशेष पर देश की अखंडता एवं प्रभुता संपन्नता को स्मरण करते हुए संविधान की उद्देशिका का पठन किया गया।

मंडल कार्यालय में कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए वेबिनार के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी द्वारा अधिकारियो को भारत के संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया। जिसका अभिप्राय लोकतान्त्रिक भारत के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित एवं आत्मार्पित करना था। भारत का सशक्त आधारस्तंभ भारत गणराज्य का संविधान अपनी पूर्ण आभा के साथ प्रदीप्त होकर इस ऐतिहासिक, पौराणिक, आध्यात्मिक एवं पावन देश को यश, समृद्धि, विकास तथा एकरसता से सुसज्जित करता है, अतः यह विशेष दिवस भारतीय पृष्ठभूमि में अपना विशेष महत्त्व रखता है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने अवगत कराया कि भारत का गरिमामयी संविधान राष्ट्र के विकास एवं प्रगति की धुरी है एवं सशक्त तथा समृद्ध भारत का घोतक है Iअतः प्रत्येक भारतवासी का कर्त्तव्य है कि भारतीय संविधान के प्रति पूर्ण आस्था से समर्पित रहते हुए इसके द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलकर शक्तिशाली एवं सामर्थ्यवान राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

Related Articles

Back to top button
btnimage