हरदोई में दिलीप दीक्षित बने पाली नगर सभासद संघ के अध्यक्ष

हरदोई।
जनपद हरदोई के पाली नगर में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में शुक्रवार को पाली नगर के नाराज सभासदों ने सर्वसम्मति से सभासद दिलीप दीक्षित को पाली सभासद संघ का अध्यक्ष चुन लिया। सभासदों की ओर से सभासद संघ के अध्यक्ष को यह अधिकार दिया गया हैं कि वह, सभी सभासदों के प्रतिनिधि के तौर पर चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी के अलावा अन्य जिलास्तरीय अफसरों के सामने पाली की जनता व सभासदों की समस्याएं व शिकायत को जोरदार तरीके से रख सके।

पाली नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को 16 सभासदों में से 11 सभासदों की एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पाली सभासद संघ का अध्यक्ष चुना गया। सभासद आकाश गुप्ता ने बताया कि खाराकुआं वार्ड के सभासद दिलीप दीक्षित को पाली सभासद संघ का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। सभासदों की ओर से कहा गया हैं कि जनता से जुड़ी सभासदों की समस्याओं को उनके प्रतिनिधि के तौर पर चेयरमैन व ईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के सामने मजबूती से अपनी बात रख सकता हैं।

वहीं नवनियुक्त पाली सभासद संघ के अध्यक्ष दिलीप दीक्षित ने बताया कि पाली नगर पंचायत रामभरोसे है, जनता द्वारा चुनी गई चेयरमैन को जनता से कोई सरोकार नहीं हैं, उनके पास सभासदों की बात सुनने और उनका समाधान करने तक का समय नहीं हैं।

अध्यक्ष दिलीप दीक्षित ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय द्वारा कामचोरी, भ्रष्टाचार वर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ अध्यक्ष दिलीप दीक्षित की माने तो पाली नगर को नरक पंचायत में तब्दील करने के पीछे ” अघोषित चेयरमैन ” की तानाशाही व मनमानी हैं। फिलहाल दिलीप दीक्षित के पाली सभासद संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर सभासद आकाश गुप्ता, अजीत गुप्ता,अंसार बेगम, गुलशेर खां, शिवशर्मा, रूबी बेगम, शम्मो बेगम, चेतराम कश्यप, पुष्पा देवी, नासिर खां, इसरार अली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage