अधिकारियों की मिलीभगत से हरदोई में पैथोलॉजी में फर्जी जांच का चल रहा गोरखधंधा

हरदोई (पाली)।
हरदोई के पाली नगर में डेंगू बुखार का कहर थमने का नाम नही मोहल्ला विरहाना के बाद अब डेंगू के डंक ने बाजार, मोहल्ला, बेनीगंज, सुलसराय मे भी अपना कहर बरपा ना शुरू कर दिया है। नगर मे संचालित एक मात्र निजी पैथालॉजी लैब मे बीमारी की गलत रिर्पोट दिखाकर मरीजों को और अधिक बीमार बना दिया जाता है। जिसकी बजह से मरीजों को दोहरे खर्च से साथ ही मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजरना पडता है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की कुंभकर्णी की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है।

बदलते मौसम के बीच डेंगू बुखार ने पाली नगर में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नगर के मोहल्ला बिरहाना में लगातार हो चुके दो मौतों के बाद अभी भी नगर में करीब 2 दर्जन से अधिक डेंगू के बुखार से परेशान हैं। जिनका इलाज फर्रुखाबाद शाहजहांपुर और लखनऊ के प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। जिसे नगर के लोग बुखार को लेकर काफी भयभीत नजर आ रहे हैं इसके बावजूद जिम्मेदारों की कुंभकरण की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है ले रही है।

इस संबंध में जब भरखनी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने डेंगू बुखार की बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि इस समय बदलते मौसम की वजह से वायरल फीवर चल रहा है। इलाज के लिए लोगों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बुखार आने पर वह सीधे हमसे मिले उनका इलाज किया जाएगा। प्लेटलेटे कम होने की बात पर उन्होंने कहा कि तेज बुखार के बाद अमूमन प्लेटलेटो की संख्या कम हो जाती है। हमारे पास नॉर्मल वायरल फीवर के इलाज के लिए दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

Related Articles

Back to top button
btnimage