मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मुजफ्फरनगर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मुजफ्फरनगर में महादुल बिनात अल इस्लामी मदरसे में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वही इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी साहिबा और सीडीओ वह एसडीएम मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे,पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को जिलाधिकारी साहिबा ने पुरस्कार भी दिए। और मुज़फ्फरनगर के तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में भी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु सम्मान समारोह एवं बालिकाओं को शिक्षा हेतु धनराशि चेक व सेनेटरी नैपकिन वितरण का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। मिशन शक्ति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सलोनी रस्तोगी जिला विधिक प्राधिकरण रही आदरणीय द्वारा समाज के लिये मिसाल कायम कर रही मजबूत इरादों वाली महिलाओं को नारी स्वावलम्बन हेतु आथिर्क सहायता हेतु धनराशि चेक एवं जनपद को नए मुकाम पर ले जानी वाली आंगनवाड़ी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे अध्यक्ष महोदया को पुष्पमाला भेंट कर अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम में विशष्ठ अतिथि रहे जिला प्रोबेशन अधिकारी मो० मुश्फिक़ीन द्वारा मिशन शक्ति का विस्तार से वर्णन करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओ एवं महिलाओं के लिए चलाये जा रहे हेल्पलाइन नंबर्स व योजनाओ की जानकारी दीा अतिथि महोदया जिला कार्येक्रम अधिकारी वाणी वर्मा द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ व साफ़ सफाई से जुडी जानकारी देते हुए आई सी डी एस विभाग द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को साझा किया तत्पश्चात महिला थाना अध्यक्ष मोनिका चौहान द्वारा बालिकाओ एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा कीा कार्येक्रम में बालिकाओ को आथिर्क सहायता हेतु धनराशि चेक व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को शॉल भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही किशोरियों को सेनेटरी नेपकिन वितरित किये गए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पुरुषों, महिलाओं व बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाई गई व कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु जागरूक किए गया।
कार्यक्रम का संचालन ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संस्था सचिव द्वारा व आयोजन परवाज़ सोशल फाउंडेशन व ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्येक्रम को सफल बनाने में संस्था उपाध्यक्ष फैज़ उर्रहमान, विद्यालय के मैनेजर सईद एजाज़ अहमद प्रधानाचार्य जावेद मज़हर आई सी डी एस विभाग प्रोबेशन विभाग शिक्षा विभाग पुलिस विभाग सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं रेशमा तबस्सुम दरक्शा खुशनसीब आदि का सहयोग रहा।








