हरदोई के पाली में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई।
हरदोई के पाली इलाके के शिवराम बाग शिव मंदिर पर होने बाले साप्ताहिक भजन कीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित होने गये25 वर्षीय युवक का शव कहरई नकटौरा पुलिया के नीचे पाया गया। मृतक युवक के परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
पाली थाना क्षेत्र की रुपापुर चौकी के अन्तर्गत जमलापुर गाँव निवासी 25 वर्षीय मोहित शुक्ला पुत्र जंगवहादुर सोमवार की शाम को शिवराम बाग शिव मंदिर पर होने वाले सप्ताहिक भजन कीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित होने की बात कहकर साइकिल से घर से निकला था। सोमवार की सुवह आर्मी और पुलिस की तैयारी कर रहे कुछ नौजवान युवक दौड़ लगाते हुए कहरई नकटौरा पुलिया के पास पहुंचे उन्होंने पुलिया के नीचे एक शव दिखाई दिया। जिसकी जानकारी होते ही परिजन फौरन वहां पहुंच गए और बेटे का शव देखकर विलाप करने लगे।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक को मिर्गी के दौडे पडते थे, सूचना पर अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पाली थाना अध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी रुपापुर चौकी इंचार्ज ऋषि कपूर के अलावा क्षेत्राधिकारी शाहाबाद राकेश वष्सिठ, एडिशनल एसपी अनिल कुमार यादव और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
एडिशनल एसपी अनिल कुमार यादव ने क्षेत्राधिकारी शाहाबाद व थाना अध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी को निर्देश दिया कि यहां पर तीन जनपदो की सीमाएं लगती हैं इसलिए यहा इलाका संवेदनशील है। यहां पर रात की गश्त बढ़ाई जाए परिजनों के मुताबिक मृतक मोहित की साइकिल अभी तक गायब है और उसका कुचला सिर हत्या कर शव फेंके जाने की तरफ इशारा कर रहा है।
फिलहाल पाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजकर जांच में जुट गई है।








