नवरात्री से पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने दुर्गा मंदिरों का निरीक्षण किया

लखनऊ।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने नवरात्री से पूर्व मंदिरों की साफ-सफाई और व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए चौक स्थित बड़ी काली मंदिर,संतोषी माता मंदिर एवं संदोहन देवी मंदिर का दौरा किया एवं आशीर्वाद लिया।
इस दौरान महापौर ने जोनल अधिकारी को निर्देशित किया कि नवरात्रि और कोविड-19 और डेंगू को ध्यान में रखते हुए मंदिर के आस पास साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करें जिससे आने वाले भक्तों को किसी प्रकार का कोई भी कष्ट ना होने पाए।
मंदिर प्रबंधन से किया आग्रह कोविड-19 से बचाव हेतु कोविड गाइडलाइन का करवाये पालन
उन्होंने मंदिर प्रबंधन से भी आग्रह किया कि नवरात्रि में भक्तों की भीड़ माता के मंदिरों में ज्यादा रहती है। कोरोना को देखते हुए मंदिरों में सोशल डिस्टेन्सइंग, मास्क और सैनीटाइज़र का विशेष ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि भक्तो की सुरक्षा सर्वोपरि है।
इस अवसर पर अवसर पर महापौर संग पार्षद अनुराग मिश्रा, ज़ोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट, सहायक अभियंता आशुतोष गुप्ता सहित मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।








