समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री से रामदास अठावले ने मुलाकात की

लखनऊ।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री से विधान भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।

समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने बताया कि कार्यालय में मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया, इसके उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। इस अवसर पर निदेशक समाज कल्याण बालकृष्ण त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage