बलरामपुर चिकित्सालय में कार्यरत फार्मासिस्ट की सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

लखनऊ।
बलरामपुर चिकित्सालय में कार्यरत मीरा चौरसिया फार्मासिस्ट एवं एमआई खान चीफ फार्मासिस्ट की सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई।

बिदाई समारोह कार्यक्रम विज्ञान भवन में आयोजित किया गया, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

डॉ0 राजीव लोचन (निदेशक बलरामपुर) ने कहा एमआई खान ने मरीज के साथ कभी भेदभाव नही किया हर मरीज को जल्द से जल्द उपचार देने का प्रयास किया।

डॉ0 आरके गुप्ता (सीएमएस) ने कहा जब मै CMS बनकर आया तो एमआई खान का मुझे बहुत सहयोग मिला।

कार्यक्रम में निदेशक बलरामपुर डॉ राजीव लोचन, सीएमएस डॉ आर के गुप्ता, अधीक्षक हिमांशु चतुर्वेदी, प्रभारी फार्मेसी नरगिस जी एवं चिकित्सालय के कार्यरत फार्मासिस्ट / चीफ फार्मासिस्ट एवं ट्रेनिंग फार्मासिस्ट सभी लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage