सुभासपा का प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम

हरदोई।
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। सुभासपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में मांग की गई है कि कानून व्यवस्था ध्वस्त होने पर सरकार को बर्खास्त करे।
सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने कहा कि अगर चिमयानन्द, कुलदीप सेंगर जैसे लोगो को फाँसी की सजा दी गई होती तो आज प्रदेश में इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले खौफ में होते पर बीजेपी बलात्कारियों को बचाने में लगी हुई है। तो कहा इस तरह की घटनाएं रुक पाएंगे जब सुरक्षा देने वाली सरकार के ही नेता आरोपी है।
अब स्मृति ईरानी नहीं दिखाई दे रही है ना ही बीजेपी की महिलाओं का वो दल जो बेटियों के लिए प्रदेश व देश मे प्रदर्शन कर रहा था. बलात्कारियों के चौकीदार बन गए है बीजेपी वो जो लोग हांथो में लिखाये घूमते थे मय हु चौकीदार कहां गये।
14 सितंबर को जिस तरह से से हाथरस में बेटी के साथ दिनदहाड़े पुलिस थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर गैंगरेप करने के बाद उसकी जुबान काट दी गर्दर्न कि हड्डी तोड़ दी उसको मरने के लिए छोड़ दिया गया. आज हम लोगो ने अपने मुंह पर काला कपड़ा बांधकर इस घटना का विरोध दर्ज करवाया है. दरिन्दों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा हो परिजनों को सुरक्षा और परिवार से एक नोकरी एवं कम से कम 1 करोड़ रुपये की मदद करे सरकार।
थाने से लगाकर जिले के डीएम और पुलिस अधीक्षक के ऊपर सरकार कार्यवाही करें। आरोपियों को फांसी की सजा दी जाय।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इन सब मांगो की मांग करती है। बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का नारा देने से काम नहीं चलेगा। अब आप प्रदेश की बहन बेटियों की सुरक्षा नहीं दे सकते हो तो कुर्सी खाली करो।
जिला अध्यक्ष धर्म सिंह अर्कवंसी पुनीत अर्कवंसी किशोर अर्कवंसी विनीत पाल राकेश अर्कवंसी पुत्ती लाल अर्कवंसी जोगराज अर्कवंसी वेद प्रकाश अर्कवंसी मुन्ना अर्कवंसी अबरार खान जोगराज शिवमंगल सिंह सर्वजीत अर्कवंसी अरविंद प्रमोद प्रदीप कृष्ण कुमार अर्कवंसी रामविलास अजय राजीव रामकुमार श्रीपाल विमलेश उत्तम अबरार खान मनोज ओमप्रकाश कन्हैयालाल भोले गौतम विमलेश गौतम अनुज गौतम आदि लोग मौजूद रहे।







