मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने ‘नेशनल बैम्बू मिशन योजना अंतर्गत निर्मित’ सामान्य सुविधा केंद्र मड़िहान का लोकार्पण किया

मिर्जापुर।
मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री ने विधानसभा मड़िहान के वन विभाग द्वारा आयोजित वन विभाग के रेंज ऑफिस मड़िहान में “नेशनल बैम्बू मिशन योजना अंतर्गत निर्मित” सामान्य सुविधा केंद्र मड़िहान (सी एफ सी) का लोकार्पण किया।
मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने इस अवसर पर कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा इस वर्ष ऐतिहासिक पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की।
इस अवसर पर डीएफओ मिर्जापुर ने ऊर्जा राज्य मंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया। साथ में उपस्थित जनपद मिर्जापुर के डी.एफ.ओ राकेश चौधरी एवं मड़िहान रेंजर प्रदीप कुमार मिश्रा, एसडीओ पकंज शुक्ला, डिप्टी रेंजर मल्लू राम चौहान और बच्चा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।








