श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह वाद की अगली सुनवाई 30 सितम्बर निर्धारित

मथुरा।
उत्तर प्रदेश की मथुरा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में 25 सितम्बर को दायर किये गए श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह वाद की अगली सुनवाई 30 सितम्बर निर्धारित की गई है।
रंजना अग्निहोत्री एवं सात अन्य द्वारा दायर किए गए वाद की पैरवी कर रहे उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता हरिशंकर जैन एवं विष्णु शकर जैन ने बताया कि इस वाद की अगली तारीख 30 सितम्बर निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को अदालत में रंजना अग्निहोत्री एवं सात अन्य द्वारा दायर किए गए वाद में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन से उस हिस्से को खाली कराने को कहा गया है जिसमें शाही मस्जिद ईदगाह बनी है।








