मिर्जापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

मिर्जापुर।
मिर्जापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास मुनि तिवारी द्वारा एवं उनके अन्य कार्यकर्ताओं कि मध्यस्थता में राष्ट्रपति के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
संसद में पास कृषक उपज व्यापार विधेयक 2020 और कृषि सेवा कर विधेयक पर अनुमति न देने के संबंध में आज आम आदमी पार्टी द्वारा ज्ञापन पत्र में मांग किया गया कि लोकसभा और राज्यसभा के द्वारा पास किए गए किसान संबंधित बिलों को कानून बनने से रोके और देश में लागू होने की अनुमति न प्रदान करें। क्योंकि संसद द्वारा पारित बिल में एमएसपी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। जिससे किसानों को हानि होगा सरकारी मंडियों के अतिरिक्त कंपनियों द्वारा अनाज खरीदने की व्यवस्था की गई है, जिससे जमाखोरी बढ़ेगी और प्राइवेट कंपनियां मनमाना कार्य करेंगे उक्त बिल से करोड़ों किसानों को हानि होगा इस काले कानून को यदि आपके द्वारा लागू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी तो किसानों की जान बच जाएगी।








