हरदोई में सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं गधिया गाँव के लोग

हरदोई (पाली)।
हरदोई के पाली में आदर्श सांसद ग्राम पंचायत का तमगा मिलने के बाद भी मुंडेर ग्राम पंचायत के गंधिया गांव के निवासियों के लिए स्वच्छ पेयजल सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया कराने में जिम्मेदार अभी तक नाकाम रहे हैं, इसको क्षेत्र को चमकाने के बड़े-बड़े वादे करने वाले सफेद पोशो की अनदेखी कहें या फिर ग्रामीणों का दुर्भाग्य।

आजादी के सात दशकों बाद भी भरखनी विकास खण्ड की ग्रमपंचायत मुंडेर के मजरा गंधिया गांव मे निवासी आज भी पक्की सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से बंचित है। यहां पर आपको बताते चलें कि पूर्व भाजपा सांसद अंशुल वर्मा के कार्यकाल में मुंडेर ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत तमगा पहनाया गया था। इसी समय सांसद आदर्श योजना के अंतर्गत दूबहा गाँव मे एक पानी की टंकी का निर्माण कराया गया मुंडेर ग्राम पंचायत के कुल चौदह छोटे बडे गाँव मजरो मे से तेरहा गाँवों मे पानी की की सफाई शुरू हो चुकी है। जबकि गंधिया गांव के लोग आज भी टंकी के पानी का इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि गांव तक सरकारी एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पा रही है, इसके लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार गांव के प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पिछले दिनों सपा नेता युवजन सभा के जिला अध्यक्ष हरनाम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ग्रामीणों ने एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंपा था उसके बाद भी जिम्मेदारों की कुंभकरण की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है।

इस संबंध में जब ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार कुशवाहा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के रोड की हालत देखी है लेकिन वह हमारे अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है। यह कार्य क्षेत्र पंचायत के अधिकार के अंतर्गत आता है। पेयजल की समस्या पर उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं पाइप लीकेज है, जिनकी मरम्मत कराकर अतिशीघ्र पानी की सप्लाई शुरू करवाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage