सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम सेवड़ी एट में वृक्षारोपण किया गया

उरई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम सेवड़ी एट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बूथ अध्यक्ष महिपाल सिंह के वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. घनश्याम अनुरागी पूर्व सांसद एवं विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के जिला मंत्री राहुल उपाध्याय ग्रामवासियों के साथ वृक्षारोपण किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से पन्ना लाल,सुरेश चन्द्र, कमाता प्रसाद, राजकुमार, बृजकिशोर, नारायण दास बलराम पाल, गिरजाशंकर,विमल कुमार, सुनील कुमार, राजबहादुर पाल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।








