मिर्जापुर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने दयाल फार्मेसी का उद्घाटन किया

मिर्जापुर।
मिर्जापुर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा तहसील चौराहे के पास ‘दयाल फार्मेसी’ का उद्घाटन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि में भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोज जायसवाल भी सम्मिलित हुए।

फार्मेसी के मालिक लक्ष्मण सिंह द्वारा बताया गया कि हमारे यहां निशुल्क जांच की सुविधा के साथ-साथ फ्री होम डिलीवरी की सुविधा भी है। जिले के सभी लोग घर बैठे ही दवाइयां प्राप्त कर सकेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में ऋषभ सिंह आदेश सिंह उत्कर्ष सिंह रणजीत सिंह अभिषेक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।








