मुख्यमंत्री ने ‘जल जीवन मिशन: हर घर जल’ व ‘अटल भूजल योजना’ के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण देखा

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उनके सरकारी आवास पर ‘जल जीवन मिशन: हर घर जल’ व ‘अटल भूजल योजना’ के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया।

प्रतापगढ़ के शिवगढ़ ब्लॉक में गंगा आजीविका स्वयं सहायता समूह ने 500 महिलाओं को हुनरमंद बनाया #UPCMNEWS

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सभी योजनाएं समय से और मानक के अनुसार पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि जो पेयजल योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनमें त्वरित गति से कनेक्शन देने की कार्यवाही भी की जाए, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत बुन्देलखण्ड की सम्पूर्ण आबादी, विन्ध्य क्षेत्र की सम्पूर्ण आबादी, आर्सेनिक/फ्लोराइड तथा जे0ई0/ए0ई0एस0 से प्रभावित आबादी, 08 आकांक्षात्मक जनपदों तथा शेष प्रदेश में वर्ष 2022 तक हर हाल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाए।

मुख्यमंत्री ने लक्षित क्षेत्रों में तेजी से कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक 15 दिन पर कार्य की प्रगति की अद्यतन स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और दुरूह क्षेत्रों में कठिनाइयों के साथ रहने वाले नागरिकों की समस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का अधिकार है। राज्य सरकार, केन्द्र सरकार के सहयोग से हर घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।

हरदोई में लव जिहाद का मामला, युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार । www.upcmnews.com

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल भूजल योजना के अन्तर्गत सभी कार्याें को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा का जल संचयन करके खारे पानी की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। इसलिए लोगों को जल संचयन के महत्व को बताना भी आवश्यक है।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नमामि गंगे, ग्रामीण जल संसाधन अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage