#पीलीभीत में सरदार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

पीलीभीत।
ब्यूरो चीफ : संजय शुक्ला।
उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में बीते 2 दिन पहले सरदार की हुई पिटाई का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, जिसमें पुलिस ने जिस पक्ष को पीड़ित बनाया, अब उस पीड़ित पक्ष का पहले दबंगई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो कि पुलिस के लिए नाक का दर्द बन गया है।

मामला जनपद पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र का है, मामला कुछ यूं है कि पिछले 2 दिन पहले अमरिया क्षेत्र के रहने वाले हीरा सिंह की पिटाई उसके ही मित्र रंजीत सिंह ने खुलेआम करी थी, जिस पर रंजीत सिंह ने हीरा सिंह की पगड़ी उतारकर जमकर मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर पीलीभीत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

रंजीत सिंह के गिरफ्तार होते ही रंजीत सिंह के परिजनों ने एसपी पीलीभीत जयप्रकाश यादव से मुलाकात की, जिस पर पूरा मामला पुलिस अधीक्षक को बताया कि पिछले कुछ दिन पहले हीरा सिंह ने रंजीत सिंह से भारी भरकम धनराशि दी थी, लेकिन हीरा सिंह धनराशि वापस नहीं कर रहा था, जिसपर रंजीत सिंह हीरा सिंह के घर पैसे मांगने गया था। जिस पर हीरा सिंह ओर उसके परिवार जनों ने रंजीत सिंह को जमकर घर के अंदर बंद करके मारा था।

किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष ने साधा #AAP सांसद संजय सिंह पर निशाना, चुनाव आते ही याद आई #UP की जनता

इससे आहत होकर रंजीत सिंह ने 2 दिन पहले हीरा सिंह के साथ जमकर पिटाई की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, लेकिन पहले दबंगई हीरा सिंह और उसके परिवार ने की थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर पुलिस ने अपने बनाए पीड़ित पक्ष की दबंगई का वीडियो देख सकते में आ गई, और यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, जिस पर पुलिस गहनता से छानबीन करने में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
btnimage