हरदोई पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने थाना पचदेवरा का औचक निरीक्षण किया

हरदोई।
हरदोई पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स द्वारा थाना पचदेवरा का औचक निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न विन्दुओं पर समीक्षा कर निर्देश दिए गये :-
1-थाना क्षेत्र के समस्त भूमि विवाद के संबंध में राजस्व के अधिकारियों से पत्राचार कर संबंधित को अनिवार्य रूप से पाबंद कराए तथा प्रकरण भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित कराए।
2-लंबित विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समय से करने हेतु निर्देश दिए।
3-थाना परिसर,आवास, मेस,टॉयलेट आदि की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।
4-लावारिस वाहन व माल निस्तारण की कार्यवाही कराने को निर्देश दिए गये।
5-थाना के टॉप 10 अपराधियों पर कार्यवाही व महिला संबंधी अपराध में विशेष संवेदनशील होकर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए।








