गोण्डा के गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बच्चों को ड्रेस और किताब वितरित किये

गोण्डा।
जनपद गोण्डा के विधानसभा क्षेत्र गौरा के भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कंपोजिट प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चटकनवा में विद्यालय के सभी बच्चों को ड्रेस और किताब वितरित किया।

विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से किया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की तमाम उपलब्धियो को बताते हुए ये कहा कि हमारी सरकार शिक्षा को एक चैलेंज के रूप में मानती है। इस दिशा में काम करते हुए नई शिक्षा नीति में शिक्षा को और उत्कृष्ट बनाया जाएगा।

विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि हमने गौरा क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था अपनी विधायक निधि से की है और आगे सभी विद्यालयों में बेंच की व्यवस्था हम करेंगे ताकि हमारे देश के भविष्य ये छात्र जमीन पर बैठकर ना पढ़े। विधायक ने अंत में कोरोना महामारी से निपटने हेतु सुझाव देते हुए अपनी वाणी को विराम दिया।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक अम्बिका प्रसाद वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक वेदप्रकाश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा, बलराम वर्मा,पवन यादव, बृजेश यादव,पंकज राठौर, संदीप शुक्ला, इंद्रावती, नीलम मौर्या, नीतू,राम वृक्ष, वसुदेव मौर्या, करुणा कर मिश्र, राजू पंडित चतकनवा कोटेदार आदि गण मान्य उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage