विधायक पूरन प्रकाश ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सफाई अभियान का आयोजन किया

मथुरा।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश की उपस्थिति में एक सफाई अभियान का आयोजन किया गया..जिसमें मंडल अध्यक्ष देवेंद्र परिहार, मंडल उपाध्यक्ष फौरन सिंह, मंडल मंत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बलदेव मथुरा में एक सफाई का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल और गलियों को साफ कर सफाई रखने का संदेश दिया गया।
वहीँ भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा की अगुआई में बुधवार को बलदेव के गांव बरौली में शहीद सतीश स्मारक, विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की गई।
पूर्व विधायक चौधरी प्रणतपाल सिंह, अजय परखम, श्यामवीर सिंह, लखेंद्र व रविद्र ने योगदान दिया।

कृष्णा नगर मंडल ने बिरला मंदिर, राधेश्याम कॉलोनी, जयसिंहपुरा, गायत्री तपोभूमि, आजमपुर, गोविद नगर, महाविद्या कॉलोनी, शास्त्री नगर, ओम नगर, कृष्णा नगर व रामकृष्ण नगर कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया।







