सहारनपुर राजकीय मेडिकल कालेज हेतु 2,34,56000 रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ (11 सितम्बर, 2020)।
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में सहारनपुर राजकीय मेडिकल कालेज हेतु उपकरणों एवं संयन्त्रों के क्रय हेतु 02 करोड़ 34 लाख 56 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस सम्बन्ध में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यमान वित्तीय वर्ष के नियमों व प्राविधानों का पालन करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर उपकरणों की खरीद की जाये। उपकरणों के प्रोपरायटरी होने का निर्धारण किये जाने का दायित्व महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण तथा सम्बन्धित मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य का होगा। क्रय किये जाने वाले उपकरणों के स्पेसिफिकेशन, क्रय प्रक्रिया एवं ऑडिट आदि का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व प्रधानाचार्य का होगा। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि उपकरणों के क्रय हेतु उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत सुसंगत नियमों व शासनादेशों में दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

Related Articles

Back to top button
btnimage