UPCM ने विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश (17 सितम्बर, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इन आपदाओं में दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।



यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दैवीय आपदाओं में दिवंगत लोगों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन दैवीय आपदाओं में घायल व्यक्तियों के समुचित चिकित्सा प्रबन्ध किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गम्भीरता से लिया जाएगा। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद के लिए तत्पर है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज प्राप्त सूचना के अनुसार सर्पदंश से जनपद फतेहपुर, पीलीभीत व रायबरेली में 01-01 तथा हरदोई में 02, आकाशीय बिजली से जनपद अम्बेडकरनगर व ललितपुर में 02-02 और कौशाम्बी में 01, अतिवृष्टि से जनपद प्रतापगढ़ व फतेहपुर में 01-01, बाढ़ के पानी में डूबने से जनपद जालौन में 01 व जंगली जीव के हमले से 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इस प्रकार विभिन्न दैवीय आपदाओं से पूरे प्रदेश में कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है।

Related Articles

Back to top button
btnimage