UPCM ने आजमगढ़ में आकाशीय बिजली से 03 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश (17 सितम्बर, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने जनपद आजमगढ़ में आकाशीय बिजली से 03 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस आपदा में दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के जिलाधिकारी को आकाशीय बिजली से दिवंगत लोगों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आकाशीय बिजली से घायल व्यक्तियों के समुचित चिकित्सा प्रबन्ध किए जाने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage