UPCM योगी आदित्यनाथ ने जीवी पंत की 132 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

लखनऊ (10 सितंबर, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में जीवी पंत की 132 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम में कहा कि स्वर्गीय पंत कुशल प्रशासक के साथ महान स्वतंत्रा संग्राम सेनानी भी थे। उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी गयी। प्रदेश के समग्र विकास का खाका तैयार कर उन्होंने खुद को साबित भी किया।

UPCM योगी आदित्यनाथ ने जीवी पंत की 132 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की बुनियाद रखी थी। उनका सपना उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना था। मेरी सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का संभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में भी जीवी पंत ने देश की उस समय की आंतरिक चुनौतियों को सफलता से सामना किया। राजनीति में वे मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे। इन्हीं सारी खूबियों के नाते न रहने के बावजूद भी वह हम सबके लिए अनुकरणीय हैं।

कार्यक्रम में सरकार के मंतगण, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage