UPCM ने वयोवृद्ध निशानेबाज चन्द्रो तोमर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

लखनऊ (06 सितम्बर, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने जनपद बागपत के ग्राम जौहड़ी निवासी वयोवृद्ध निशानेबाज एवं ग्रामीण अंचल की बालिकाओं की प्रेरणास्रोत चन्द्रो तोमर (शूटर दादी) के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।



UPCM योगी ने जनपद बागपत के जिलाधिकारी को शूटर दादी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त करते हुए चिकित्सा प्रबन्धों का अनुश्रवण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शूटर दादी चन्द्रो तोमर के चिकित्सा खर्च का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि चन्द्रो तोमर (शूटर दादी) के दाएं पैर की हड्डी बंदरों के हमले में टूट गई थी।उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
btnimage