उप मुख्यमंत्री ने लखनऊ मेट्रो कारपोरेट फिल्म का अनावरण किया

लखनऊ (05 सितम्बर, 2019)। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्रांसपोर्ट नगर में लखनऊ मेट्रो दिवस के अवसर पर लखनऊ मेट्रो रेल सेवा के शुभारंभ की द्वितीय वर्षगांठ पर आयोजित 'गौरवशाली दो वर्ष उत्कृष्टता की ओर' कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये। अपने देश, अपने शहर में मेट्रो का होना यह अपने आप में एक प्रसन्नता का भाव पैदा करने वाला विचार है। मेट्रो ने लखनऊ की तस्वीर बदल दी है। रिकॉर्ड समय में लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना का पूर्ण हो जाना एक बड़ी उपलब्धि है। लखनऊ मेट्रो ने बहुत ही कुशलता के साथ काम किया है।आमजन को बिना किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न किए लखनऊ मेट्रो का निर्माण कार्य पूर्ण कर संचालन किया गया। यह निश्चित तौर पर प्रशंसा का विषय है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के अन्य शहरों में भी जब मेट्रो रेल परियोजना का संचालन होगा तो उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश के रूप में निखरेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश का चहुंमुखी विकास ही सही मायने में विकास है। उन्होंने कहा कि सभी को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ओर बढ़ना चाहिए। यह सस्ता होने के साथ-साथ आरामदायक भी होता ह। वर्तमान में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बढ़ता हुआ महत्व अतिक्रमण एवं प्रदूषण से छुटकारा दिलाने में मददगार होगा। पर्यावरण संरक्षण में मेट्रो के योगदान की उपमुख्यमंत्री ने सराहना भी की। लखनऊ मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव द्वारा इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर लखनऊ मेट्रो कारपोरेट फिल्म का अनावरण और 'लखनऊ बाई मेट्रो' पुस्तक का भी विमोचन किया। उप मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर मेट्रो रेल सेवा के दो वर्ष के सफर में लखनऊ मेट्रो रेल सेवा को सफल बनाने में अपनी जिम्मेंदारियों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिन लोगोे ने अपना अहम योगदान दिया था, को भी सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के अन्य शहरों में भी जब मेट्रो रेल परियोजना का संचालन होगा तो उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश के रूप में निखरेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश का चहुंमुखी विकास ही सही मायने में विकास है। उन्होंने कहा कि सभी को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ओर बढ़ना चाहिए। यह सस्ता होने के साथ-साथ आरामदायक भी होता ह। वर्तमान में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बढ़ता हुआ महत्व अतिक्रमण एवं प्रदूषण से छुटकारा दिलाने में मददगार होगा। पर्यावरण संरक्षण में मेट्रो के योगदान की उपमुख्यमंत्री ने सराहना भी की।
लखनऊ मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव द्वारा इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर लखनऊ मेट्रो कारपोरेट फिल्म का अनावरण और 'लखनऊ बाई मेट्रो' पुस्तक का भी विमोचन किया।
उप मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर मेट्रो रेल सेवा के दो वर्ष के सफर में लखनऊ मेट्रो रेल सेवा को सफल बनाने में अपनी जिम्मेंदारियों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिन लोगोे ने अपना अहम योगदान दिया था, को भी सम्मानित किया गया।








