UPCM योगी आदित्यनाथ ने जालौन में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय भवन का उद्घाटन किया

जालौन (01 सितम्बर, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने जनपद जालौन में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने उपस्थित पुलिस प्रशिक्षुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर प्रदेश को 02 नये पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय प्राप्त हुए हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इन 02 नये पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयों को मिलाकर वर्तमान में प्रदेश में 11 पुलिस विद्यालय हो चुके हैं।

UPCM योगी आदित्यनाथ ने जालौन में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय भवन का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुलिस की वर्दी का हमेशा एक ही धर्म होता है, वह है आम जनता की सुरक्षा। इसलिए पुलिस की वर्दी पहनने वाले सभी कर्मियों को अपनी वर्दी का पूरा सम्मान करना चाहिए। पुलिस को जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए न्यायोचित कार्य करने चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा पुलिस बल का सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग में अधिक से अधिक पदोन्नतियां की जा रही हैं। साथ ही, पुलिस बल को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पुलिस कानून-व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू कर सकेगी एवं सुरक्षा की चैकस व्यवस्था भी सुनिश्चित कर सकेगी। उन्होंने कहा कि आज अपराध के तरीकों में बहुत बदलाव आया है। इसलिए पुलिस को सतर्क रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ-2019, 15वें प्रवासीय भारतीय दिवस एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सफलतापूर्वक सम्पन्न किये जाने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण के दृष्टिगत हर मण्डल में फोरेन्सिक लैब्स स्थापित की जाएँगी। राज्य सरकार द्वारा ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर पुलिसकर्मियों के आश्रितों को उनके सेवाकाल तक वेतन के बराबर पेंशन दी जाने की व्यवस्था की गई है।

UPCM योगी आदित्यनाथ ने जालौन में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय भवन का उद्घाटन किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय परिसर में पीपल का पौधा भी रोपित किया गया। साथ ही, उन्होंने वीडियो क्लिप के माध्यम से जनपद के विकास एवं दार्शनिक स्थलों का अवलोकन भी किया।

UPCM योगी आदित्यनाथ ने जालौन में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय भवन का उद्घाटन किया

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने पुलिस विभाग के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पुलिस विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री तथा जनपद जालौन की प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage