प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवासों के निर्माण हेतु 4645.015 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ (20 अगस्त, 2019)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 के अतिरिक्त लक्ष्यों के लिए जारी केन्द्रांश की द्वितीय किश्त के अंश की धनराशि 2787.009 लाख रुपये एवं उसके सापेक्ष मैचिंग राज्यांश की धनराशि 1858.006 लाख रुपये, इस प्रकार कुल 4645.015 लाख रुपये (46 करोड़ 45 लाख 01 हजार 500 रुपये मात्र) चालू वित्तीय वर्ष के बजट में प्राविधानित धनराशि से ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की है।यह जानकारी प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा आवासों के निर्माण के लिए अतिरिक्त लक्ष्य दिया गया है। इन आवासों के निर्माण के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गयी है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा आवासों के निर्माण के लिए अतिरिक्त लक्ष्य दिया गया है। इन आवासों के निर्माण के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गयी है।








