उप मुख्यमंत्री और मेयर श्री पंचदशनाम अखाड़े द्वारा आयोजित मानस समारोह के समापन में शामिल हुए

लखनऊ।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और महापौर संयुक्ता भाटिया ने बाबूगंज स्थित बंदी माता मंदिर में श्री पंचदशनाम अखाड़े द्वारा आयोजित 7 दिवसीय मानस समारोह के समापन अवसर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री का स्वागत श्री श्री 1008 देवेंद्र पुरी जी ने किया और महापौर संयुक्ता भाटिया का स्वागत महंत पूजा पुरी ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी जी, श्री श्री 1008 देवेंद्र पुरी जी, वैशाली सक्सेना, महंत पूजा पूरी, पार्षद रेखा रोशनी सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage