UPCM ने महराजगंज में करंट लगने से 05 व्यक्तियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ (29 जुलाई, 2019)UPCM योगी आदित्यनाथ ने जनपद महराजगंज के थाना-फरेन्दा के ग्राम-चिलवारी में करंट लगने से 05 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि घटना के पीड़ितों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को घटना के कारणों की जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage