UPCM ने सोनभद्र के उम्भा गांव के भ्रमण के दौरान पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की

सोनभद्र (21 जुलाई, 2019)। UPCM योगी आदित्यनाथ ने जनपद सोनभद्र के उम्भा गांव के भ्रमण के दौरान गत दिनों जमीनी विवाद के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की।उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामवासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराने के निर्देष दिए। उन्होंने उम्भा गांव की घटना के घायलों से अस्पताल मुलाकात कर मरीजों का हौसला बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में घायलों से बारी-बारी से मुलाकात की और वाॅर्ड में मौजूद एक नन्हे बच्चे को बिस्कुट व टाॅफी खिलायी। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली और घायलों को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए तत्पर है। जिला अस्पताल के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव, सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामवासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराने के निर्देष दिए। उन्होंने उम्भा गांव की घटना के घायलों से अस्पताल मुलाकात कर मरीजों का हौसला बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में घायलों से बारी-बारी से मुलाकात की और वाॅर्ड में मौजूद एक नन्हे बच्चे को बिस्कुट व टाॅफी खिलायी। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली और घायलों को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए तत्पर है।
जिला अस्पताल के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव, सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।








