UPCM ने आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी

लखनऊ (20 जुलाई, 2019)। UPCM योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर आनंदीबेन पटेल को हार्दिक बधाई दी। आज बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आनंदीबेन पटेल एक वरिष्ठ एवं अनुभवी जनप्रतिनिधि हैं। वे जनता के हितों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील हैं। आनंदीबेन पटेल सम्प्रति मध्य प्रदेश की राज्यपाल हैं और उन्हें गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है। वे राज्य सभा सांसद भी रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आनंदीबेन पटेल ने गुजरात सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री पद के दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। आनंदीबेन पटेल को संवैधानिक प्राविधानों तथा संसदीय परम्पराओं की गहन जानकारी है।








