UPCM ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ (20 जुलाई, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सौम्य और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थीं। उत्तर प्रदेश से उनका निकट सम्बन्ध था। दिल्ली के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button
btnimage