उप मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में उ.प्र. में राज्य सेतु निगम 8 बड़ी नदियों पर बना रहा है 40 पुल

लखनऊ (12 जुलाई, 2019)।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा निर्देशन में वर्ष- 2019-20 में 8 बड़ी नदियों पर 40 पुल बनाएं जा रहे हैं। इन निर्माणाधीन पुलों पर रू. 2787 करोड़ 45 लाख की धनराशि खर्च होगी।

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 पुल गंगा नदी पर, 03 पुल रामगंगा नदी पर, 10 पुल यमुना नदी पर, 05 सेतु घाघरा नदी पर, 02 सेतु बेतवा नदी पर, 11 सेतु गोमती नदी पर, 01 पुल केन नदी पर और 01 पुल चम्बल नदी पर बनाया जा रहा है। गंगा नदी पर बन रहे पुलों पर रू. 1028 करोड़ 78 लाख, रामगंगा नदी पर बन रहे पुलों पर रू. 121 करोड़ 79 लाख, यमुना नदी पर बन रहे 10 पुलों पर रू. 492 करोड़ 67 लाख, घाघरा नदी पर बन रहे 05 पुलों पर रू. 774 करोड़ 83 लाख 76 हजार, बेतवा नदी पर बन रहे 02 पुलों पर रू. 111 करोड़ 75 लाख, गोमती नदी पर बन रहे 11 पुलों पर रू. 154 करोड़ 54 लाख, केन नदी पर बन रहे पुल पर रू. 41 करोड़ 64 लाख और चम्बल नदी पर बन रहे पुल पर रू. 61 करोड़ 43 लाख की लागत आयेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage