UPCM योगी ने अमेठी में कच्ची दीवार गिरने से 02 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ (23 जून, 2019)। UPCM योगी आदित्यनाथ ने जनपद अमेठी में मुंशीगंज के सरायखेमा के कुटिया क्षेत्र में कच्ची दीवार गिरने से 02 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, अमेठी को मृत बच्चों के परिजनों को अनुमन्य राहत धनराशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल बच्चे की समुचित चिकित्सा व देखभाल किए जाने के भी निर्देश दिए।








