UPCM ने आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए

लखनऊ (06 जून, 2019)।
UPCM
ने मैनपुरी, कासगंज, एटा आदि जनपदों में आज आए आंधी-तूफान का संज्ञान लेते हुए इससे प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी।

UPCM ने सम्बन्धित जिलों के जिलाधिकारियों को नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावितों को अविलम्ब मुआवजा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

UPCM ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घण्टे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीड़ितों को वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दैवीय आपदा के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 04 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल वितरित की जाए।

UPCM ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि वे अपने-अपने जनपद में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करें। उन्होंने कहा कि फसल क्षति का 48 घण्टे के भीतर कृषकवार सर्वे कराया जाए। जिन किसानों की बोई गई फसलों में 33 प्रतिशत से अधिक की क्षति हुई है, ऐसे प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित किया जाए। इस सम्बन्ध में धनराशि का मांग पत्र शासन को तत्काल उपलब्ध कराया जाए।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि आपदा पीड़ितों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए यदि किसी जनपद में धनराशि उपलब्ध न हो, ऐसी स्थिति में सम्बन्धित जिलाधिकारी कोषागार नियम-27 के अन्तर्गत धनराशि आहरित करते हुए प्रभावितों को राहत पहुंचाएं। इस धनराशि के समायोजन के लिये शासन को प्रस्ताव भी प्रेषित करें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage