UPCM बोले अमेठी-रायबरेली का विकास हुआ नहीं और देश की बागडोर संभालने का सपना देख रहे

उत्तर प्रदेश (29 अप्रैल, 2019)।
UPCM
ने 29 अप्रैल को यूपी के तीन लोकसभा क्षेत्रों कौशांबी, रायबरेली और गोंडा में चुनावी जनसभा सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही UPCM ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में वोट देने की अपील भी की। कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुंडा कस्बे के एसपी इंटर कॉलेज में कांग्रेस पर हमला करते हुए UPCM ने कहा कि जिनसे अमेठी और रायबरेली का विकास नहीं हुआ, वह देश की बागडोर संभालने का सपना देख रहे हैं।

UPCM ने कहा कि अब तक संपन्न हुए 39 सीटों के चुनाव के रुझान जो मिले हैं उसमें 36 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिल रही है। 23 मई को जब 80 सीटों के चुनाव परिणाम आएंगे तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 74 पार के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर चुकी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पाकिस्तान के साथ ही आतंकवाद की जड़ को सेना ने हिला दिया है, इस पर पूरा देश PM-मोदी को समर्थन दे रहा है। सपा और बसपा पर वार करते हुए UPCM ने कहा कि पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी थी। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत में सुधार हुआ है। अब अपराधियों की जगह या तो जेल है या उनका राम नाम सत्य हो रहा है, अपराधियों के लिए तीसरी कोई जगह नहीं है।

UPCM ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह के समर्थन में रायबरेली के लालगंज कस्बे के निकट कुम्हडौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब बाटला हाउस एनकाउंटर में देश के दुर्दांत आतंकवादियों को हमारे सुरक्षा बल मार गिरा रहे थे, तब कांग्रेस का एक शाही परिवार आतंकियों के लिए रात भर आंसू बहा रहा था। उन्होंने कहा कि इसी शाही परिवार की वजह से यहां की जनता को विकास से और बुनियाद सुविधाओं से वंचित होना पड़ा है। कांग्रेस के इस शाही परिवार की आंखों में देश के अंदर नौजवानों को रोजगार मिले, उन्हें आर्थिक स्वावलम्बन और सम्मानजनक जीवन यापन करने की सुविधाएं मिल सके इसके लिए कभी आंसू नहीं निकले। UPCM ने कहा कि राजीव गांधी जी यहां आते थे, तब कहते थे कि मैं 100 रुपया भेजता हूं तो गरीबों तक 10 रुपये पहुंचते हैं। बाकि 90 रुपये इस शाही परिवार के दरबारी, चाटुकार खा जाते थे। उन्होंने कहा कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती, तो किसान सम्मान निधि के भेजे गए चार हजार रुपये में से किसानों को सिर्फ 400 मिलते बाकी 3600 रुपये शाही परिवार चाटुकार खा जाते।

UPCM ने गोंडा डुमरियाहीड कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह और गोंडा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर हमला करते हुए कहा कि याद करिए आज से दो-तीन वर्ष पहले गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और आस-पास के सड़कों की कितनी बुरी दशा थी। लोगों को कहीं आने-जाने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुझे भी कभी-कभी मां मातेश्वरी के दर्शन करने आना पड़ता था और मैं देखता था कि गोंडा से तुलसीपुर जाने में तीन-तीन घंटे लग जाते थे। व्यापक अव्यवस्था थी, आराजकता की स्थिति थी, विकास के कार्य ठप पड़े हुए थे। किसानों की कोई सुनवाई नहीं थी।

UPCM ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखना और जवानों की शहादत पर प्रश्न खड़ा करना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब आतंकवादियों को सही जवाब देने के लिए जिस दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय भारत के राजनीतिक नेतृत्व में दिखना चाहिए था, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करके दिखाया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage