UPCM बोले बाबा साहब के लिए गंदी भाषा बोलने वालों के लिए वोट मांग रही हैं बसपा सुप्रीमो

उत्तर प्रदेश (19 अप्रैल 2019)।
UPCM ने शुक्रवार को संभल, फिरोजाबाद, इटावा और मिश्रिख में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान रैली में आए जनसमूह ने जय श्रीराम और जय बजरंग बली के उदघोष के साथ UPCM का स्वागत किया। रैली को संबोधित करने से पहले UPCM ने उपस्थित जनसमूह से पूछा कि “आप लोग बजरंगबली के विरोधियों के हाथ में बागडोर सौंपना चाहते हैं क्या”? UPCM ने कहा कि बसपा सुप्रीमो आज उस नेता के लिए वोट मांग रही हैं, जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के लिए गंदी भाषा का प्रयोग करता है। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान में कोई चूक नहीं होनी चाहिए, भाजपा का यह भगवा झंडा कभी झुकना नहीं चाहिए।

संभल के कैला देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद योगी ने कहा कि तीन दिनों तक उन्होंने बजरंगबली की अराधना की है। UPCM ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के संपन्न हो चुके दो चरणों में सपा, बसपा और कांग्रेस ‘शून्य’ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी। प्रदेश में हुए दो चरणों की सारी सीटें हम जीत रहें हैं। UPCM ने कहा कि संभल का गौरवशाली इतिहास रहा है लेकिन कुछ लोगों ने इसकी पहचान को बदल कर रख दिया। गुंडाराज, अराजकता और भ्रष्टाचार ने इसकी पहचान को बदल कर रख दिया ‘लेकिन हम इसकी पहचान को फिर से कायम करने आये हैं।’ उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने कैला देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण नहीं किया। सपा सरकार भेदभाव करती रही, लेकिन हमारी सरकार में भेदभाव नहीं हो सकता है।

UPCM ने कहा कि रामपुर में सपा का एक नेता रहता है। वह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के लिए किस तरह की गंदी भाषा का प्रयोग करता है। आज बसपा सुप्रीमो उसके लिए वोट मांग रही हैं। जो अपनी भाषा से बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता है, उसके लिए बसपा सुप्रीमो वोट मांग रही हैं। आज अनुसूचित जाति का हर व्यक्ति बसपा सुप्रीमो से प्रश्न कर रहा है, कि बहन जी बताएं कि बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर को भू-माफिया कहने वाले के लिए आप किस हैसियत से वोट मांगने के लिए जा रही हैं?

संभल से सपा उम्मीदवार शफीकुर्रहमान बर्क के लिए UPCM ने कहा कि एक बार संसद में संभल से वर्तमान प्रत्याशी से मैने पूछा कि तुम्हारे पूर्वज कहां से हैं। वह बोले-हम बाबर की औलाद है। उसे वंदेमातरम् गाने से संकोच है। आंबेडकर को माला पहनाने में संकोच है। एक तरफ मोदी जी हैं, जो विकास की बात करते हैं। दूसरी तरफ बाबर की औलाद कहने वाला शख्स गठबंधन का प्रत्याशी बनकर आया है। क्या आप लोग बाबर के औलाद को चुनोगे क्या?

UPCM ने कहा कि कांग्रेस के डा. मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। सहारनपुर में बसपा सुप्रीमो ने कहा था कि मुसलमानों एक हो जाओ। हमने कभी भी नहीं कहा कि जाति-धर्म और मजहब पर वोट दो।

UPCM ने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में बिजली नहीं मिलती थी। बहन बेटियों की इज्जत खतरे में रहती थी। तेजाब हमले होते थे। आज ऐसा कोई नहीं कर सकता। ऐसा करने वाले को कठोर सजा मिलेगी। UPCM ने कहा कि आजम खां अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। आजम खां जैसे लोगों के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन भी हमारी सरकार ने किया।

UPCM ने सपा-बसपा के झंडो को गुंडों का झंडा बताया। UPCM ने कहा, “बहन बेटियों की इजज्त के साथ जो खिलवाड़ करेगा वो या तो जेल, या फिर उसका राम नाम सत्य होगा। आपने देखा होगा कि आज प्रदेश के अंदर अपराध न्यूनतम स्थिति में है। ये अभी 2 वर्ष का कार्य है, तीन साल बाकी है, जो बचे गुंडे होंगे, इन तीन सालों में देखना ये कहां जाते हैं, इनको कहां हम लेकर जाते हैं।

अभी तो यह दो साल का कार्यकाल था, अगले तीन साल में देखना कि जो बचे गुंडे हैं, उन्हें कहां लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आते ही कावड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। आज कोई प्रदेश में दंगा करने का प्रयास नहीं कर सकता।

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के हर वर्ग को समान रूप से योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना में गरीबों को आवास, सौभाग्य योजना से सभी घरों को निशुल्क बिजली कनैक्शन, उज्जवला योजना से सभी घरों में रसोई गैस, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय, पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को 6 हजार रुपए का वार्षिक सहायता राशि, आयुष्मान भारत योजना में सभी को स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य योजनाएं हमारी सरकार ने शुरू किया। क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

Related Articles

Back to top button
btnimage