UPCM बोले कांग्रेस अपनी माफिया प्रवृत्ति से बाज नहीं आ रही है
उत्तर प्रदेश (12 अप्रैल, 2019)। UPCM शुक्रवार को चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे। UPCM ने पहले अंबिकापुर में जनता को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। इसके बाद वह जांजगीर चांपा और नवापारा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अलग-अगल मंचों से कांग्रेस पर जमकर शब्द बाण चलाये। नक्सलियों द्वारा भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होती तो नक्सलवाद हावी नहीं होता और इस तरह की निर्मम हत्या संभव नहीं हो पाती।
UPCM ने कहा कि छत्तीसगढ़ फिर से खनन माफिया, वन माफिया, भू-माफिया और अराजकता की चपेट में आ रहा है। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ की सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र के माध्यम से नक्सलवाद, आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने के लिए सारे इंतेजाम कर लिये हैं।
UPCM ने कहा कि मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है और इस सरकार से कर्ज माफ करने की उम्मीद करना भी बेमानी होगी। अगर प्रधानमंत्री मोदी “किसान सम्मान निधि” के तहत हर लघु और सीमांत किसानों को छह हजार रुपए सालाना दे सकते हैं तो छत्तीसगढ़ में किसानों के हक को मारने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार क्यों कर रही है।
UPCM ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान सम्मान निधि के तहत 2 करोड़ 14 लाख किसानों के खाते में चार हजार रुपए पहुंच चुके हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक इसमें कोई सार्थक पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि हम योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्य इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं।
UPCM ने अफसोस जताते हुए कहा कि वर्तमान में यहां की सरकार द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना को सही से लागू नही किया जा रहा है, लोगों को इस योजना से दूर रखा जा रहा है। पिछले दो-तीन महीनों के दौरान छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं को कुचलने का प्रयास हो रहा है साथ ही गरीबों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में समाज के प्रत्येक तबके के लिए अनेक लोक कल्याणकारी योजना यहां से चलाई गई थी, लेकिन पिछले दो महीनों से जन कल्याणकारी योजनाओं से यहां की जनता को वंचित रखने का प्रयत्न हो रहा है। कांग्रेस अपनी माफिया प्रवृत्ति से बाज नहीं आ रही है।
कांग्रेस के कार्यकाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार की कार्य प्रणाली माफिया गिरोह की तरह है। कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए 12 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला किया और आज उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ की मौजूदा सरकार भी घोटालों की सरकार बनती जा रही है।
राजीव गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी बोलते थे कि सरकार द्वारा भेजा जाने वाला सौ रुपए जनता तक पहुंचते-पहुंचते केवल 10 रुपए रह जाता है। उन्होंने कहा कि बाकि नब्बे रुपए कांग्रेस के दलाल हजम कर जाते हैं। PM-मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सौ रुपए भेजेगी और यह पूरे पैसे गरीब के खाते में सीधे पहुंच जाएंगे और प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत हर गरीब का खाता खोला गया। सैतीस करोड़ खाते खोले गए, ऐसा आजादी के बाद पहली बार हुआ है।
सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति से चलती है और उस दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय भारतीय जनता पार्टी ने दिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अराजकता का कारण बन रही है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में यही अंतर है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है।
“भाषिणी” ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में तोड़ी भाषा की दीवार, योगी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट विजन को मिला एआई का साथ
1 week ago
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
1 week ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
2 weeks ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
3 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
3 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
4 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
4 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
4 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
4 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
4 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
July 30, 2026
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
July 27, 2026
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
July 25, 2026
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 21, 2026
यूपी बॉटम थ्री से टॉप थ्री अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी