UP_Dy_CM ने मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई
लखनऊ (06 मार्च, 2019)। UP_Dy_CM डॉक्टर दिनेश शर्मा ने राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, बारादरी, कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त किये। किसी भी संगठन के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है कि वह अपने संगठन के सभी सदस्यों का ध्यान रखें। संगठन में एकजुटता होनी चाहिए, जिसके लिए सबको अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना होगा।
UP_Dy_CM ने कहा कि सरकार एवं कर्मचारी एक दूसरे के पूरक हैं। सरकार की ऐसी मंशा है कि कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन ना करना पड़े इसलिए कर्मचारियों की जायज मांगो को सरकार पूरा करेगी। कर्मचारियों के प्रति सरकार सकारात्मक सोच रखती है। देश हित में सरकार की प्राथमिकता के अनुसार कर्मचारी कार्य करें।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सुधार हमेशा ऊपर से होना चाहिए। हमें हमारी जन्म भूमि के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना होगा। हमें एक नई कार्य संस्कृति को विकसित करना होगा। जनप्रतिनिधि देश के सेवक होते हैं न कि मालिक।
शपथ ग्रहण समारोह में आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश सरकार, रजनीश गुप्ता सहित उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।