UPCM को मीजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान-2018 के सफल संचालन के लिए मिली बधाई
उत्तर प्रदेश (28 फरवरी, 2019)। UPCM को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर प्रदेश में मीजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान-2018 के सफल संचालन के लिए बधाई दी।
इस सम्बन्ध में UPCM को लिखे एक पत्र में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने कई चुनौतियों के बावजूद टीकाकरण अभियान को पूरी गति से संचालित किया। इस अभियान में 09 माह से 15 वर्ष के 757 लाख बच्चों का प्रदेश में सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग, खासतौर से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने UPCM के कुशल मार्गदर्शन में यह उपलब्धि अर्जित की।